Home » ताजा खबरें » सोलन: ये रहेगा कालका शिमला हाइवे का ट्रैफिक प्लान, जानिए पूरी ख़बर…

सोलन: ये रहेगा कालका शिमला हाइवे का ट्रैफिक प्लान, जानिए पूरी ख़बर…

सोलन: चंडीगढ़ शिमला हाईवे चक्की मोड़ हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है कालका-शिमला फोरलेन चक्की मोड़ आज 7वें दिन बहाल कर दिया गया है। हालांकि हाईवे को अभी छोटे वाहनों के लिए ही खोला गया है। हैवी व्हीकल्स की आवाजाही के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

बता दें कि चंडीगढ़-शिमला हाईवे (NH-05) जो परवाणु में चक्की मोड़ के समीप भूस्खलन के कारण पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था अब उसे हल्के वाहनों और पिक-अप के लिए खोल दिया गया है। वहीं शिमला से चंडीगढ़ व चंडीगढ़ से शिमला की ओर आने-जाने वाले भारी वाहन पहले कि तरह ही ट्रैफिक डाईवर्जन प्लान का पालन करेंगे

:-1. शिमला से चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले वाहन:- भारी वाहन शिमला से वाया कुनिहार नालागढ़, पिंजौर मार्ग का प्रयोग करें ।

• कुमारहट्टी से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन नाहन रोड का प्रयोग करें ।

चंडीगढ़ से शिमला की तरफ आने वाले वाहन:-

• चंड़ीगढ़ से शिमला की ओर आने वाले सभी भारी वाहन काला अम्ब, नाहन वाया कुमारहट्टी मार्ग या नालागढ़, रामशहर, कुनिहार, सोलन, शिमला मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]