शिमला: प्रदेश में मानसून धीमा पड़ गए है अब 9 अगस्त से मानसून सक्रिय होने वाला है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 8 अगस्त को कुछ स्थानों पर बारिश की आशंका है जबकि अधिकतर सथानों पर बादलों के साथ धूप के खिले रहने का अनुमान है। 9 अगस्त से पश्चिमी विक्षोभ का एक बार फिर होगा और वर्षा की आशंका है।
बता दें कि प्रदेश में बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने के कारण अब तक नुकसान का आकलन 6675.60 करोड़ पहुंच गया है। अभी तक 201 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। मानसून के दौरान 869 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। 74968 मकानों को नुकसान हुआ है। 260 दुकानों के साथ 2409 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में अब तक हुए नुकसान में लोकनिर्माण विभाग का नुकसान बढ़कर 2078.16 करोड़, जल शक्ति विभाग को 1629.81 करोड़, बिजली बोर्ड को 1505.73 करोड़ का नुकसान हुआ है।




