Home » ताजा खबरें » 6 मील के समीप HRTC बस व डंपर पर गिरे पत्थर, बाल-बाल बचे लोग

6 मील के समीप HRTC बस व डंपर पर गिरे पत्थर, बाल-बाल बचे लोग

मंडी : चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे (Chandigarh-Manali NH) पर 6 मील के पास एचआरटीसी(HRTC) की चलती बस और एक डम्पर पर पहाड़ी से पत्थर आ गिरे। इस हादसे में कुछ सवारियों को हल्की चोटें आई हैं और इन सभी को फर्स्ट एड(first aid) देकर आगे जम्मू (Jammu) के लिए भेज दिया गया है।

एचआरटीसी कुल्लू डिपो (Kullu Depot) की हिमधारा बस (HP 34 3042) मनाली से जम्मू (Manali to Jammu) जा रही थी। जम्मू के लिए यह इकलौती बस है जिस कारण बस पूरी तरह से सवारियों से भरी हुई थी। रात साढ़े 8 बजे के करीब यह बस 6 मील के पास पहुंची। यहां खतरनाक (Dangerous) बन चुके स्पॉट पर पहाड़ी से पत्थरों की बरसात हुई और इसकी चपेट में बस और एक अन्य डंपर आ गया।

डम्पर (HP 65 6393) में भी तीन लोग सवार थे जो एक जीप को डल्ले में डालकर ले जा रहे थे। तीनों लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं लेकिन डंपर का नुकसान हुआ है। बस पर पत्थर गिरने की घटना के बाद बस चालक धर्मेंद्र ने बस को तुरंत प्रभाव से मंडी बस स्टैंड पहुंचाया और आंशिक रूप से घायल सवारियों को फर्स्ट एड दिया। परिचालक चंद्रमणी ने बताया कि सभी सवारियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं और कुछ सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। क्षतिग्रस्त बस को मंडी बस स्टैंड पर ही रखा गया है जबकि यहां से दूसरी बस में सवारियों को डालकर बस जम्मू के लिए रवाना हो गई है।

बता दें कि इससे पहले शाम करीब पांच बजे 9 मील के पास भी पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक जीप बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी और उसमें सवार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। अभी लोग इस हादसे की चर्चा कर ही रहे थे कि इतने में बस के हादसे की खबर सुनकर अब हर कोई इस रास्ते पर सफर न करने की बात कह रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]