Home » ताजा खबरें » काजा में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत…

काजा में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत…

शिमला : लाहौल-स्पीति के काजा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और चालक समेत तीन ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि दो गम्भीर रूप से घायल हैं। हादसा शनिवार शाम काजा के लिंगति गांव में हुआ।

पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार हुई आल्टो कार (HP-41-1307) में पांच लोग सवार थे। मृतकों की शिनाख्त कार चालक ताशी चेरिंग (57) निवासी लुबांग स्पीति घाटी, धर्म सिंह (45) निवासी उत्तरकाशी उत्तराखंड, लक्ष्मण (43) निवासी नेपाल के रूप में हुई है। घायलों में नेपाल निवासी देविंदर रावत (30) और उत्तराखंड के उत्तरकाशी निवासी रघु बीर (45) शामिल हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *