Home » ताजा खबरें » Himachal: छात्र को समझाना प्रिंसिपल को पड़ा भारी : प्रधानाचार्य ने बाल कटवाने को कहा तो छात्र ने जड़ दिए थप्पड़

Himachal: छात्र को समझाना प्रिंसिपल को पड़ा भारी : प्रधानाचार्य ने बाल कटवाने को कहा तो छात्र ने जड़ दिए थप्पड़

ऊना। हिमाचल में गुरू शिष्य का रिश्ता शर्मसार हुआ है। प्रदेश के एक सरकारी स्कूल में एक छात्र ने अपने ही शिक्षक को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। मामला हिमाचल के ऊना जिला से सामने आया है। यहां जिला मुख्यालय के साथ लगते एक सरकारी स्कूल में जब एक छात्र को प्रधानाचार्य ने बाल कटवाने के लिए कहा तो छात्र ने गुस्से में प्रधानाचार्य को थप्पड़ जड़ दिए। यही नहीं उसने प्रधानाचार्य का गला पकड़ कर उसे घोंटने का भी प्रयास किया। इस सब के बीच अन्य स्टॉफ ने बीचबचाव करते हुए छात्र को प्रधानाचार्य से दूर धकेला। लेकिन छात्र का गुस्सा यहां भी शांत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि छात्र थोड़ी ही देर बार अपने पिता के साथ एक बार फिर स्कूल में आ धमका और उसके पिता ने भी स्कूल स्टॉफ के तीन सदस्यों की पिटाई कर डाली। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस में दी गई। वहीं सूचना मिलने पर शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल भी स्कूल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शिक्षा उपनिदेशक ने इस सारे मामले की विभागीय जांच करवाने को कहा है। घटना के बाद प्रधानाचार्य ने एसएमसी कमेटी, पंचायत के सदस्यों को स्कूल बुलाया। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस को भी सूचित कर दिया गया। कुछ ही देर में सिविल वर्दी में पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। वहीं एसएचओ सदर मनोज ने बताया कि इस मामले में सीआरपीसी की धारा 107 / 51 के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने बताया कि मामले में विभागीय जांच करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]