Home » ताजा खबरें » ऊना में पिकअप से बरामद हुआ 114 टिन बिरोजा

ऊना में पिकअप से बरामद हुआ 114 टिन बिरोजा

ऊना। : उपमंडल गगरेट के शिवबाड़ी चौक पर पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाई जा रही बिरोजे की खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। घटना के संबंध में पुलिस ने कांगड़ा निवासी दो युवकों को नामजद करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम ने शुक्रवार और शनिवार की आधी रात को शिवबाड़ी चौक पर नाकेबंदी की थी। इसी दौरान गगरेट की तरफ से पिकअप (HP 84 8316) नाके पर खड़ी पुलिस टीम की तरफ आई। जिसे रोककर जांच की तो करीब 45 क्रेट बिरोजे के लदे पाए गए। जबकि इन क्रेट्स के अंदर लोहे के टिन रखे गए थे, जिनकी गिनती करने पर करीब 114 टिन बरामद किए गए।

जांच करने पर सभी टिन बक्सों में बिरोजा भरा पाया गया। पुलिस टीम ने गाड़ी में सवार चालक और उसके साथी का नाम पता पूछा तो चालक ने प्रणाम अभिषेक कुमार पुत्र करमचंद निवासी चौकी जमवाला जिला हमीरपुर और दूसरे युवक ने संजीव कुमार पुत्र चरण दास निवासी मुठाण डाकघर कुठेड़ा जिला हमीरपुर बताया। पुलिस ने गाड़ी में लदे बिरोजे के संबंध में दोनों लोगों से दस्तावेज मांगे तो वह कुछ भी नहीं दिखा सके।

पुलिस ने इस घटना को लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अंब वसुधा सूद मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]