Home » ताजा खबरें » सोलन के बृजलाल ने डिजिटल सेवा पोर्टल ट्रांजेक्शन में हासिल किया देश में दूसरा स्थान

सोलन के बृजलाल ने डिजिटल सेवा पोर्टल ट्रांजेक्शन में हासिल किया देश में दूसरा स्थान

सोलन : तेजी से विकसित हो रहे सोलन जिला नित नए सफलता के पायदान चढ़ रहा है। इसी कड़ी में सीएससी स्थापना दिवस के मौके पर बरोटीवाला निवासी बृजलाल ने बृजलाल ने डिजिटल सेवा पोर्टल ट्रांजेक्शन में देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। बृज लाल सोलन जिला के विकास खंड धर्मपुर के तहत बरोटीवाला के सूरजपुर में अपना सीएससी सेंटर चलाते हैं और करीब एक साल में 7 करोड़ का लेन-देन कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर सीएससी स्थापना दिवस के मौके दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यक्रम में उन्हें डिजिटल सेवा पोर्टल ट्रांजेक्शन के क्षेत्र में दूसरा स्थान का पुरस्कार मिला। यह सम्मान सीएससी संचालक बृज लाल को सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय विभाग, भारत सरकार के सचिव अलकेश कुमार शर्मा एवं सीएससी के एमडी व सीईओ संजय कुमार राकेश ने दिया। इस मौके पर सीएससी के सीओओ डा अक्षय कुमार झा एवं डिफेंस से मेजर जनरल पी के गोस्वामी भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यह कार्यक्रम दिल्ली के यूएसआई रेसिडेंसी, वसंत विहार के मीटिंग हॉल में आयोजित किया गया व भारत के सभी राज्यों से प्रथम विभिन्न कार्यों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]