Home » ताजा खबरें » शिक्षा निदेशालय में बैठे रसूखदार शिक्षकों को किया स्कूलों में तैनात, जानिए पूरी ख़बर…..

शिक्षा निदेशालय में बैठे रसूखदार शिक्षकों को किया स्कूलों में तैनात, जानिए पूरी ख़बर…..

शिमला : प्रदेश सरकार ने ऐसे शिक्षकों पर चाबुक चलाया है जो शिक्षा निदेशालय में बाबूगिरी कर रहे थे। सरकार ने ऐसे 41 शिक्षकों के डेपुटेशन व सेकेंडमेंट आधार पर तैनाती के आदेश रद्द कर दिए हैं। व्यवस्था परिवर्तन की सरकार ने ऐसे शिक्षकों को स्कूलों में तैनाती के आदेश दिए हैं अब तक यह रसूखदार शिक्षक अपनी ऊंची पहुंच के चलते शिक्षा निदेशालय में तैनात थे अब इन्हें स्कूलों में तुरंत जॉइन करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह रसूखदार शिक्षक पिछले कई सालों से बच्चों को पढ़ाने की बजाय सरकारी फाइलों का काम करते रहे हैं।
जिन 41 टीचरों के डेपुटेशन और सेकेंडमेंट ऑर्डर रद्द किए गए हैं, उनमें 14 प्रिंसिपल, 2 लेक्चरर, एक शारीरिक शिक्षा शिक्षक (DPE), 3 PET, TGT, सहित अधीक्षक और क्लर्क शामिल हैं। ऐसे टीचर व नॉन टीचिंग स्टाफ रसूख के दम पर पसंदीदा स्टेशन पर अपना समायोजन करवा लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]