Home » ताजा खबरें » पंडोह में लगेगा अस्थायी झूला पुल, स्थायी पुल का भी जल्द होगा निर्माण : कौल सिंह ठाकुर

पंडोह में लगेगा अस्थायी झूला पुल, स्थायी पुल का भी जल्द होगा निर्माण : कौल सिंह ठाकुर

मंडी : पंडोह में टूटे 100 साल पुराने लाल पुल के स्थान पर एक अस्थायी झूला पुल लगाया जाएगा, ताकि द्रंग विधानसभा क्षेत्र के इलाका बदार के लोगों को आने-जाने की सुविधा प्रदान की जा सके। यह बात पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने वीरवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ पंडोह, स्प्रेई, जागर और घ्राण का दौरा करने के बाद कही।

कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि पंडोह में लाल पुल के स्थान पर वाहन योग्य बड़ा पुल जल्द बनाया जाएगा, लेकिन जब तक पुल नहीं बनता, तब तक अस्थायी तौर पर झूला पुल की सुविधा दी जाएगी। यह झूला पुल साढ़े पांच लाख की लागत से बनेगा और इसकी लंबाई 190 मीटर होगी। वहीं, स्प्रेई और घ्राण के पास भी अस्थाई व्यवस्था करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। क्योंकि इन पुलों के टूटने से इलाका बदार की आधा दर्जन से ज्यादा पंचायतों की आबादी प्रभावित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]