Home » ताजा खबरें » HRTC के नाहन डिपो के परिचालक की ईमानदारी, महिला को लौटाया कीमती सामान से भरा बैग

HRTC के नाहन डिपो के परिचालक की ईमानदारी, महिला को लौटाया कीमती सामान से भरा बैग

पांवटा साहिब : एक समय था, निगम के कंडक्टर बसों में टांका लगाने को लेकर बदनाम हुआ करते थे, लेकिन अब समय बदल गया है वो ईमानदारी की वजह से पहचान बनाने लगे है। समाज में मौजूदा समय में भी ईमानदारी कायम है। इस बात को सही साबित कर दिखाया है, हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के नाहन डिपो में तैनात परिचालक विनोद कुमार ने।

हुआ यूं कि पांवटा साहिब से दिल्ली (AC) बस सुबह 8:00 बजे पांवटा साहिब से गंतव्य की तरफ रवाना होती है। सुबह एक महिला का बैग बस में छूट गया, दिल्ली से  वापस पहुंचने पर “माता जी” के बेटे को ये बैग सही सलामत परिचालक विनोद कुमार ने वापस लौटा दिया है। महिला के बैग में नकदी के अलावा कपड़े व अन्य कीमती सामान था। परिचालक (HRTC Conductor) को जैसे ही पता चला कि बस में  यात्री सामान भूल गया तो उसने इसे हिफाजत से  संभाला साथ ही मालिक का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए। बैग मिलने के बाद महिला की खुशी का ठिकाना न रहा।

महिला ने कहा कि उन्हें तो बैग वापस मिलने की कोई उम्मीद ही नहीं थी, लेकिन जब तक एचआरटीसी में ऐसे ईमानदार लोग कार्यरत है तब तक किसी भी सवारी का कोई सामान गुम नहीं हो सकता।

वहीं परिचालक विनोद कुमार का कहना है कि उन्हें गर्व है कि उन्हें लोगों की इस तरह से सेवा करने का सौभाग्य भी मिला है।  उनका कहना था कि एचआरटीसी की आन-बान व शान पर कोई दाग नहीं लगने देंगे। दीगर है कि हाल ही में भी निगम के एक कंडक्टर ने महिला को पर्स लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की थी इसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा परिचालक को प्रशंसा पत्र भी जारी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]