Home » ताजा खबरें » शारीरिक शिक्षक डिप्लोमा धारक 3 अगस्त को घेरेंगे सचिवालय, ये है बड़ी वजह ?

शारीरिक शिक्षक डिप्लोमा धारक 3 अगस्त को घेरेंगे सचिवालय, ये है बड़ी वजह ?

शिमला : लंबे समय से हिमाचल के स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों के पद ना भरे जाने से लाखों युवा बेरोजगार बैठे हैं। हताश युवाओं में एक बार फिर 3 अगस्त को सचिवालय का घेराव करने का फैसला किया है। शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षकों की रिक्तियां लगभग 2150 है,अन्य विषयों की भर्तियां सरकार द्वारा समय-समय पद भरे गए लेकिन डीएम और पीईटी विषय को इससे वंचित रखा गया। बेरोजगार शारीरिक शिक्षा की बात करें तो 20 हजार के लगभग युवा इस भर्ती प्रक्रिया की उम्मीद लगाए बैठे हैं। शिक्षकों की सरकार से अपील है की एनसीटीई की गाइडलाइन और नियमों को आधार बनाकर इन्हें तुरंत प्रभाव से सुनिश्चित करें।

बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों सरकार से अपील की है कि एक संदेश के माध्यम से इन भर्तियों को न भरने की मंशा जाहिर करें। ताकि परिणामस्वरूप शारीरिक शिक्षकों के साथ-साथ जो इस विषय से संबंधित सोच रखने वाले विद्यार्थी जो इस क्षेत्र में अपना भविष्य तलाश रहे हैं गुमराह होने से बच सकें।

पिछले करीब लगभग दो वर्षों से शारीरिक शिक्षकों के 870 पद भरने की प्रक्रिया को बार-बार न्यायालय के पाले में डालने के विरोध में शारीरिक शिक्षकों के पास एकमात्र विकल्प सडक़ों पर संघर्ष का रास्ता चुनने के सिवाय कोई विक्लप नहीं है। प्रधानाचार्य व मुख्य अध्यापक के बावजूद भी विद्यालय में शारीरिक शिक्षक अहम भूमिका अदा करता है, जिससे बच्चों एवं शिक्षकों में समाज से अनुशासन प्रार्थना सभा पंक्ति बंद खड़े होने की स्थिति आदि गुणों का विकास होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]