Home » ताजा खबरें » रोनहाट में दरका पहाड़, सामने आया डराने वाला वीडियो

रोनहाट में दरका पहाड़, सामने आया डराने वाला वीडियो

नाहन : हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश की वजह से पहाड़ों के खिसकने व सड़कों के धंसने का सिलसिला जारी है। उत्तराखंड की सीमा पर सिरमौर के शिलाई उपमंडल के रोनहाट से एक वीडियो सामने आया है। साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे पहाड़ देखते- देखते ही खिसक गया। गनीमत इस बात की रही कि उस दौरान सड़क पर कोई वाहन मौजूद नहीं था। इसके अलावा साथ लगते घर पहले ही खाली करवा लिए गए थे। ये अलग बात है कि घरों को नुकसान नहीं हुआ लेकिन खतरा मंडरा रहा है। गनीमत ये भी रही की है जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन शिलाई-शिमला सड़क अवरुद्ध हो गई है। आपको बता दें कि बुधवार को ही शिमला जिला के रामपुर उपमंडल में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। इसके अलावा सिरमौर में भी काफी नुकसान हुआ है। बीती रात प्रदेश के अधिकांश इलाकों में जमकर बारिश हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]