Home » ताजा खबरें » बिलासपुर में 15.90 ग्राम चिट्टे सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार…

बिलासपुर में 15.90 ग्राम चिट्टे सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार…

बिलासपुर : जिला की एसआईयू टीम ने दो व्यक्तियों को 15.90 ग्राम चिट्टे सहित काबू किया है। जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम मंडी भराड़ी फोरलेन चौक पर नाकाबंदी पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम ने चैकिंग के लिए कार (HP 52A -1716) को रोका। जिसमें सवार दो व्यक्तियों से 15.90 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपियों की पहचान संजय कुमार(34) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी सुंदरनगर व अरविंद कुमार (38) पुत्र सुनीति कुमार घुमारवीं के रूप में हुई है। डीएसपी राजकुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि एनडीपीएस एक्ट की धारा 21,25,29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]