Home » ताजा खबरें » स्टार कलाकारों को मिली शूलिनी मेले की पहली और आखिरी संध्या…

स्टार कलाकारों को मिली शूलिनी मेले की पहली और आखिरी संध्या…

सोलन : राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला 23 जून को आयोजित होने जा रहा है. जो 25 जून तक चलेगा. इस दौरान मेले में सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जाएगा. आज सोलन में राज्य स्तरीय शूलिनी मेले के कार्यक्रमों को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने बताया कि राज्य स्तरीय शूलिनी मेला 23 जून को शुरू होगा। 23 जून की सुबह 11:00 बजे मां शूलिनी की पूजा होगी. इसके बाद माता अपनी बहन से मिलने के लिए निकलेंगी. बता दें कि मेले के पहले दिन सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि होंगे. वहीं इस बार शूलिनी मेले की सांस्कृतिक संध्या में इस बार पंजाबी, पहाड़ी समेत बॉलीवुड कलाकर मेले में धमाल मचाएंगे.जिसमे शूलिनी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी कलाकार जस्सी गिल धमाल मचाएंगे. तो वहीं दूसरे दिन नाटी किंग कुलदीप शर्मा पहाड़ी गानों से समां बांधेंगे। मेले की अंतिम दिन स्टार नाइट आयोजित की जाएगी. स्टार नाइट में बॉलीवुड गायक नीरज श्रीधर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे. वहीं इस दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला शूलिनी मेले में बतौर मुख्य अतिथि रहेंगे. स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने बताया कि तीनों सांस्कृतिक संध्याओं के स्टार कलाकरों के लिए कुल 25 लाख का बजट रखा गया है. जिसमें पंजाबी सिंगर जस्सी गिल को करीब 12 लाख, बॉलीवुड गायक नीरज श्रीधर को 12 लाख और नाटी किंग को सोलन के व्यक्ति द्वारा स्पोंसर्ड किया गया है. स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने इस दौरान मेले का टीजर भी लॉन्च किया और लोगों से अपील भी की है कि राज्य स्तरीय शूलिनी मेला पुरातन संस्कृति को संजोए हुए है, ऐसे में इसको संजोए रखने में सब मेले में शामिल होकर अपना सहयोग दें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *