Home » ताजा खबरें » दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में 4 लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में 4 लोगों की मौत

नाहन : हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे हैं। ताजा मामला जिला सिरमौर के उपमंडल संगडाह में आज मंगलवार सुबह सामने आया है, यहां एक मारुति कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जिसमें दो महिलाएं व दो पुरुष शामिल है। मृतकों की पहचान कमल राज(40), जीवन सिंह (63) व उसकी पत्नी सुमा देवी (54) निवासी गांव फागू दाहन (राजगढ़) व रेखा (25) गांव थनोगा राजगढ़ के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सभी लोग मारुति 800 कार (HP 16 A 1721) में सवार होकर राजगढ़ की तरफ जा रहे थे। इस दौरान लानाचेता- राजगढ़ मार्ग पर पबौर के समीप सुबह करीब 5:00 बजे कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

मृतकों में एक दंपति भी शामिल है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मामले की पुष्टि संगडाह के डीएसपी मुकेश कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *