बंजार : बंजार पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। बीते कल बंजार पुलिस टीम ने चिलाधार मोड़ पर नाकाबन्दी के दौरान एक अल्टो न0 HP01K 7177 की नियमानुसार तलाशी ली तो चालक मनी राम (26 बर्ष) पुत्र नोक सिंह निवासी गांव थ्रिम्वला डा0 बन्जार, जगदीश (30 बर्ष) पुत्र रोशन लाल निवासी गांव कनौण डा0 अनाह तह0 बन्जार व दमन नेगी (20 बर्ष) पुत्र तोष नेगी गांव तून डा0 वाहू तह0 बन्जार के कब्जा से 15.28 ग्राम हेरोइन/ चिट्टा बरामद किया है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बंजार में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
डीएसपी बंजार शेर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन युवकों से 15.28 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।





